{"_id":"65ad63e09c877346da007be3","slug":"poly-house-will-be-constructed-in-the-garden-office-premises-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-8613-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उद्यान कार्यालय परिसर में होगा पॉली हाउस का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उद्यान कार्यालय परिसर में होगा पॉली हाउस का निर्माण
विज्ञापन
सोनभद्र। खेती को आधुनिक करने और अच्छी पैदावार के लिए उद्यान विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में लोढ़ी स्थित जिला उद्यान कार्यालय परिसर में पॉली हाउस का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसका लाभ जिले के किसानों को मिलेगा।
पॉली हाउस के निर्माण पर 14 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए शासन से धन मिल गया है। पॉली हाउस का निर्माण होने से बीज एवं सब्जियों का जमाव शत-प्रतिशत किया जा सकेगा और इससे किसानों को सहूलियत होगी। उद्यान निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग की तरफ से यह पहला पॉली हाउस का निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य की कवायद शुरू हो गई है। अभी तक उद्यान विभाग की ओर से पॉली हाउस का निर्माण नहीं कराया गा है। सदर ब्लॉक के मानपुर गांव के किसान बाबूलाल पॉली हाउस का निर्माण कराए हैं, जिस पर शासन की योजनांतर्गत सब्सिडी के तहत बनाया गया है। लोढ़ी स्थित उद्यान कार्यालय परिसर में बनने वाला पॉली हाउस एकमात्र विभाग का पॉली हाउस होगा। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार वर्ग मीटर में पॉली हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक लाख पौधे उगाए जा सकेंगे। पाॅली हाउस में बीज एवं सब्जियों का जमाव अच्छा होगा। पॉली हाउस का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
उद्यान कार्यालय परिसर में पॉली हाउस बनने से यहां ज्यादा तापमान और धूप में भी फल, फूल और सब्जियों की खेती की जा सकेगी। इसके साथ ही बीज उगाए जा सकेंगे। उद्यान विभाग के अधिकारियों की मानें तो सब्सिडी पर किसान भी अपने खेत में पॉली हाउस का निर्माण करा सकते हैं और सब्जी की खेती कर आमदनी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
लोढ़ी स्थित उद्यान कार्यालय परिसर में पॉली हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इससे बीज एवं सब्जियों का जमाव अच्छा किया जा सकेगा। सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। - विनय सिंह, उद्यान निरीक्षक।