फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pollution will be banned with the cooperation of the public: Arun

जनता के सहयोग से प्रदूषण पर लगाएंगे रोक : अरुण

Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pollution will be banned with the cooperation of the public: Arun
जिले में बढ़ते प्रदूषण को आम जनता के सहयोग से रोक लगाएंगे। संबंधित अधिकारियों को खनन क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया है। जिले में पौधरोपण में गड़बड़ी की लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी। यह बातें शनिवार को राबर्ट्सगंज में भाजपा नेता सतीश श्रीवास्तव के आवास पर वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में प्रदूषण ज्यादा होने की शिकायत मिली है। इस पर जनपदवासियों के सहयोग से रोक लगाई जाएगी। परियोजनाओं से निकलने वाली राख का निस्तारण ढंककर करने और कोयला का परिवहन भी ढंक करने का निर्देश दिया है। अखिलेश सरकार में उभ्भा गांव में पांच लाख पेड़ लगने के बाद वर्तमान में दस प्रतिशत मौके पर न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। वरुण गांधी से जुड़े सवाल पर भी कन्नी काट गए। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। सीडीओ सौरभ गंगावार ने भी मंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed