फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Politics has turned into a practice of service, good governance and dedication

Sonebhadra News: सेवा सुशासन और समर्पण की साधना में परिवर्तित हुई राजनीति

Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Politics has turned into a practice of service, good governance and dedication
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित एक होटल में भाजपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी। - फोटो : स्रोत स्वयं
केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशाला हुई। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जन-जन तक उसे पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज नगर मंडल की कार्यशाला सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति को केवल सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना में परिवर्तित किया है।
विज्ञापन

यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उदयनाथ मौर्या, महेश्वर चंद्रवंशी, संत पंचम महाराज, प्रकाश केशरी, बलराम सोनी, प्रवीण सिंह, रितु अग्रहरी, धीरेंद्र पांडेय, संतोष भारती, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
उधर, घोरावल के धर्मशाला परिसर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह और मंडल प्रभारी रहे। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत का अमृत काल है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, संजय कुमार जायसवाल, कन्हैया सेठ, शिवदास शास्त्री, संगम उमर, बाबूलाल, लक्ष्मी झा आदि रहे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल ने किया।
कोन के गैवंती देवी इंटर काॅलेज के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, सुशील चतुर्वेदी मौजूद रहे।
कार्यशाला में मंडल उपाध्यक्ष रमेश चौबे, महामंत्री मनोज तिवारी, वीरेंद्र राय, विनय कन्नौजिया, ददन भारती, भोजराज कन्नौजिया, मंजू देवी, सूर्यभान सिंह, विजय खरवार आदि मौजूद रहे।

वहीं म्योरपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राॅबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड, दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, अमरकेश सिंह, देवनारायण खरवार, होरीलाल पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed