फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police will reach the elderly after making a missed call

मिस्ड कॉल करने पर बुजुर्गों के पास पहुंचेगी पुलिस

Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Police will reach the elderly after making a missed call
सोनभद्र । अब बुजुर्गों के मिस्ड कॉल करने पर भी पुलिस उनके पास पहुंच समस्याएं दूर करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देेश पर पुलिस ने बुजुर्गों की मदद के लिए सवेरा योजना की शुरूआत की है। इस योजना में अब तक जिले के19 हजार से अधिक बुजुर्ग अपना पंजीकरण करा चुके हैं। बुजुर्गों को समस्या बताने थाने आने-जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

योजना के तहत पंजीकृत बुजुर्गों को कोई समस्या आने पर डॉयल-112 पर पुलिस मिस्ड कॉल करने पर भी मौके पर पहुंच कर बुजुर्गों की समस्याओं का निस्तारण करेगी। प्रभारी डॉयल-112 एएसपी ओ.पी. सिंह ने बताया कि सवेरा योजना के तहत कोई भी बुजुर्ग डॉयल-112 नंबर पर कॉल करके अपना पंजीकरण करा सकता हैं।अब तक 19450 बुजुर्गों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका हैं। पंजीकृत बुजुर्गों का पूरा रिकार्ड पुलिस के पास है तथा इनसे लगातार संपर्क बनाकर हाल-चाल भी लिया जा रहा हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बुजुर्ग अपनी ओर से डॉयल- 112 पर फोन करके या थाना स्तर पर शिकायत करके पुलिस की सहायता ले सकते हैं तथा सम्बन्धित पुलिस द्वारा शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा हैं। बुजुर्गों की हिफाजत के लिए सवेरा योजना% शुरूआत की गई है। इसके तहत थाना पुलिस, पीआरवी द्वारा घर-घर जाकर एवं जन-चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों जागरूक किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों का मेल मिलाप बनाए रखना तथा उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना हैं। कहा कि अगर कोई बुजुर्ग 112 पर मिस्ड कॉल भी करते है तो दोबारा उनके नंबर पर कॉल उनकी समस्या नोट कर समाधान किया जाएगा। क्योंकि 112 नंबर पुलिस के पास पंजीकृत बुजुर्गों का पता, मकान नंबर, मोबाइल नंबर सब कुछ रहता है।
विज्ञापन

---
सवेरा योजना में पंजीयन कराने वाले बुजुर्गों के पूरे रिकार्ड 112 नंबर पुलिस के पास मौजूद रहता है। कभी बुजुर्ग जरूरत पड़ने पर 112 नंबर पर कॉल कर सकते है। अगर कोई बुजुर्ग मिस्ड कॉल भी करेंगे तो लोकल पुलिस या पीआरवी उनके घर पहुंच कर उनकी मदद करेगी। बीमार बुजुर्गों को अस्पताल भी ले जाकर भर्ती कराएगी। योजना में बुजुर्गों का पंजीकरण कराया जा रहा है। सभी थाना/चौकी प्रभारी, हल्का दारोगा, बीट के सिपाहियों को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बुजुर्गों के घर जाकर उनसे मिलकर कोई समस्या तो नहीं है का पता लगाते रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र प्रसाद सिंह
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed