फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police stopped the samajwadi party workers going to protest

प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

Mon, 31 Aug 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the samajwadi party workers going to protest
राबर्ट्सगंज पन्नूगंज रोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। किसानों की समस्याओं को लेकर राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पन्नूगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जनहित जैसे मुद्दे को उठाने पर जिला प्रशासन द्वारा मुकदमा की धमकी दिया जाना अत्यंत दुखद है। योगी सरकार में जनता परेशान है। अपराध चरम सीमा पर है। कहा कि अखिलेश सरकार में चहुंओर विकास कार्य हो रहा था और जनता खुशहाल थी। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और सरोज सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार खाद की समसया पर मौन है। किसानों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उधर पन्नूगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एकत्रित हो रहे सपा कार्यकर्ताओं को कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह और दारोगा शिवानी मिश्रा ने कोविड-19 का हवाला देते हुए आगे जाने से रोक दिया। प्रदर्शन में अनिल विश्वकर्मा, मुन्ना कुशवाहा, शिवम विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, सुरेश, मंदीप पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed