फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police station surrounded in protest against power cut

Sonebhadra News: बिजली कटौती के विरोध में थाने का घेराव

Thu, 05 Sep 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police station surrounded in protest against power cut
बीजपुर। क्षेत्र के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बीजपुर थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने प्रबंधन से वार्ता करने के बाद जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 29 अगस्त को पैनल में आग लगने के कारण डोडहर ग्राम पंचायत की बिजली आपूर्ति ठप है। अनुरक्षण विभाग के रवैये से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पेयजल की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को डोडहर गेट पर आक्रोश व्यक्त करने के बाद थाने का घेराव किया। क्राइम प्रभारी अजय विक्रम यादव के समझाने पर महिलाएं ज्ञापन देकर लौट गई। ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कुसुम, बासमती, गुलाब कुँवर, पार्वती, देवमती, निर्मला, किरण शर्मा, पूजा सिंह, शिवराम सिंह, भागीरथी, रामदयाल, रामबरन वैश्य आदि रहे। इस संबंध में अनुरक्षण विभाग के उपमहाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण पैनल जल गया था। कुछ जगहों पर आपूर्ति चालू है। ओवरलोड की वजह से बिजली बहाल नहीं हो पाई है। कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एनटीपीसी एचआर प्रबंधन से बात हो गई है वैध कनेक्शन धारियों का बिजली बहाल होगा। अबैध कनेक्शन कटौती कराकर ओवरलोड व बिजली कटौती से निजात मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed