फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police station in charge of illegal mining and cow smuggling will go to jail

अवैध खनन और गो तस्करी में संलिप्त थाना प्रभारी जाएंगे जेल

Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police station in charge of illegal mining and cow smuggling will go to jail
सोनभद्र। जिले के बिल्ली-मारकुंडी समेत अन्य इलाकों में अवैध खनन, अवैध शराब के धंधे और गो तस्करी की शिकायतों को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए इनकी गोपनीय तरीके से जांच शुरू करा दी है। जांच में अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले संबंधित थानों के इंचार्जों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को शिकायत मिली थी कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग, रेणुकूट-बीजपुर, बभनी मार्ग, हाथीनाला से विंढगंज, घोरावल-खलियारी, चोपन-ओबरा समेत अन्य मार्गों से गुजरने वाले बालू-गिट्टी, बोल्डर समेत अन्य सामानों का परिवहन करने वाले वाहनों से कुछ पुलिस कर्मी अवैध वसूली करते हैं। बिल्ली-मारकुंडी, सुकृत, डाला समेत अन्य इलाकों में कई व्यक्ति अवैध खनन करवा रहे हैं। कई थाना क्षेत्रों से होकर पशु तस्कर मवेशियों को बिहार ले जाते है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना, पुलिस चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है कि अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर मुकदमा लिखकर बर्खास्त किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो एसपी ने तीन टीमें गोपनीय तरीके से पुलिस कर्मियों के कार्य प्रणालियों की जांच के लिए गठित कर दी है। टीमें कौन-कौन पुलिसकर्मी ड्यूटी न लगनेे के बाद भी रात में थानों और पुलिस चौकियों के बाहर निकलते हैं और वे क्या करते हैं इस बारे में भी पता कर रही है। टीमें की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जिन थाना क्षेत्रों में अवैध खनन, शराब, मादक पदार्थ और गो तस्करी होने की पुष्टि होगी वहां के इंचार्जों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते हुए मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed