फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police recruitment exam again from today, candidates reached by traveling by buses

Sonebhadra News: आज से फिर पुलिस भर्ती परीक्षा, बसों से सफर कर पहुंचे अभ्यर्थी

Thu, 29 Aug 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam again from today, candidates reached by traveling by buses
सोनभद्र। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण शुक्रवार से आरंभ होगा। दो दिनों तक जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा चलेगी। इसमें शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही अभ्यर्थी जिले में पहुंचने लगे थे। बृहस्पतिवार की शाम तक सैकड़ों अभ्यर्थी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शरण लिए हुए थे।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त को हुई थी। इसके बाद जन्माष्टमी व अन्य आयोजनों के चलते परीक्षा रोक दी गई थी। अब 30-31 को फिर से परीक्षा होनी है। जिले में छह केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज के अभ्यर्थियों का सेंटर जिले में बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार से ही वह आने लगे थे। देर शाम तक सैकड़ों अभ्यर्थी रोडवेज बसों के जरिए जिले में पहुंच गए थे। अथ्यर्थियों ने रोडवेज डिपो के प्रतीक्षालय, मंदिर व बरामदे को अपना ठिकाना बनाया है। इसके अलावा नगर पालिका के स्थाई रैन बसेरे में भी ठहरने वालों की भीड़ लगी रही। 50 बेड वाले इस रैन बसेरा में 70 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे हुए थे। होटल, लॉज सहित अन्य स्थान भी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से भरे रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed