{"_id":"56f61e541c9f6b66b485239f02dc016f","slug":"police-opened-a-front-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक अविनाश कुशवाहा, पुलिस और जेपी एसोसिएशन के खिलाफ सपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सदर तहसील में एडवोकेट रोशन लाल यादव ने तीर, धनुष से लैस आदिवासी महिलाओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए कचहरी परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम राजेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए रोशन लाल यादव ने कहा कि सपा के जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा के इशारे पर पुलिस ने जेपी एसोसिएट्स के अधिशासी अध्यक्ष के अपहरण की झूठी साजिश रचते हुए हरिराम चेरो को जेल भेज दिया है। जुलूस में अमरनाथ चेरोख, गोपाल प्रसाद गुप्ता, मथूरा यादव, संजय दूबे, रजनीश चौबे आदि रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि रोशन लाल यादव ने निजी स्वार्थ में जुलूस निकाला था। जुलूस में पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं था। लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। हरिराम का सहयोगी रोशन है। इस लिए वह खुद को बचने के लिए राजनैतिक रंग देकर राजनीति कर रहा है। समाजवादी पार्टी के राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव और महासचिव सैय्यद वारिस अली ने सामूहिक रूप से कहा कि रोशन लाल यादव सपा का झंडा लेकर राजनैतिक माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उधर, एसपी शिवशंकर यादव कहते हैं कि हरिराम चेरो पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। अपहरण की साजिश रचने के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है।