फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police made intensive combing in the search of Naxalites

नक्सलियों की टोह में पुलिस ने की सघन कांबिंग

Sun, 14 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police made intensive combing in the search of Naxalites
बभनी (सोनभद्र)। नक्सलियों की तलाश में रविवार को दुद्धी सीओ राम आशीष यादव की अगुवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों ने छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे रंदह तथा जोबेदह के जंगल में सघन कांबिंग की। तीन थानों की फोर्स के साथ सीओ ने कांबिंग कर रहवासियों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सीओ आशीष यादव की अगुवाई में बभनी, म्योरपुर तथा बीजपुर थाने की पुलिस फोर्स तथा पीएसी के जवानों ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगे रंदह, जोबेदह, गायदह, झनकपुर, सागसोती के जंगल में कांबिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अपरिचित व्यक्ति गांव में आता है अथवा किसी भी प्रकार की कोई प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी तत्काल थाने को दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने घर में शरण न दें। कांबिंग के दौरान बभनी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, बीजपुर प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव, म्योरपुर एस एचओ अजय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव सहित पीएसी के जवान मौजहूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed