फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   police encounter in Sonbhadra criminal bounty of 25 thousand rupees arrested

Sonbhadra News: पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 25 Feb 2025 04:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
police encounter in Sonbhadra criminal bounty of 25 thousand rupees arrested
मौके पर मौजूद पुलिस व गिरफ्त में लिया गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश विशाल उर्फ अलगू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। विशाल पूर्व में ट्रक चालक से लूट के मामले में वांछित था।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रॉबर्ट्सगंज, चोपन और रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी विशाल उर्फ अलगू यादव सुकृत क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश हाईवे से उतरकर खेतों की ओर भागने लगा। इसी दौरान बाइक से गिर गया। गिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें विशाल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत मधुपुर के सीएससी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक, एक देसी तमंचा (315 बोर), एक कारतूस, लूट के 2840 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पहले भी ट्रक लूट मामले में शामिल था और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed