फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police administration alert after court decision on disputed case

विवादित मामले पर अदालत का फैसला आने के बाद सोनभद्र पुलिस प्रशासन अलर्ट

Wed, 30 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police administration alert after court decision on disputed case
दुद्धी नगर में फ्लैग मार्च करते प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। अयोध्या विवादित ढ़ाचा मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी अलर्ट रहे। दोपहर में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में नगर में पुलिस व पीएसी के जवानों ने रूट मार्च किया।
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर, जामा मस्जिद के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस का फ्लैग मार्च कोतवाली से लेकर अमवार रोड बस्ती स्टेशन सब्जी मंडी के अलावा नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने रूट मार्च किया और नगर में पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है। उप जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का कानून तोड़ने और कानून से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा और किसी प्रकार की हरकत करेगा ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में कोतवाली के एसआई वंश नारायण यादव, नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्य के अलावा काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed