फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Play Holi till 1 o'clock only, Friday prayers will be held after 2 o'clock

Sonebhadra News: एक बजे तक ही होली खेलें, दो बजे के बाद होगी जुमे की नमाज

Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Play Holi till 1 o'clock only, Friday prayers will be held after 2 o'clock
होली और रमजान त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर अनपरा थाने में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। त्योहारों के दौरान नगर की साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी कालू सिंह ने कहा कि होलिका दहन के लिए किसी का सामान जबरन न उठाएं। होलिका को पारंपरिक तरीके से पुराने जगह पर ही जलाएं। इस बार होली शुक्रवार को है। इसी दिन रमजान का जुमा भी है। दोपहर एक बजे तक होली खेल लें।
विज्ञापन

दो बजे के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए मस्जिदों में जाएं। होली के दिन शराब पीकर वाहन न चलाएं। जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं। कहीं कोई अफवाह फैलाता है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमोद शुक्ला बाबा, कुंदन सिंह, वार्ड नंबर 6 की सभासद उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 20 सभासद जैनुअल आबेदीन जॉनी, अयूब नायला, शहजाद अली, रणहोर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबू नंदन के साथ नगर व आसपास के गांव के प्रतिनिधि आमजन उपस्थित रहे। पुलिस ने डीजे संचालकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम आयोजित नही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed