फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Personnel pulled torch procession

कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 07 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 07 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Personnel pulled torch procession
ओबरा में मशाल जुलूस निकालते ताप विद्युत मजदूर संघ के लोग।
ताप विद्युत मजदूर संघ ने मांगों की उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार की रात नगर में मशाल जुलूस निकालकर अंबेडकर चौराहे पर सभा की। 10 सूत्री मांगों को पूर्ण करने की अनदेखी का आरोप परियोजना प्रशासन पर लगाया।
विज्ञापन


संघ के शाखा अध्यक्ष राधा मोहन प्रजापति की अगुवाई में झरियानाला गेट से मशाल जुलूस निकला। जुलूस क्लब नंबर दो, ओबरा इंटर कालेज, वीआईपी चौराहा, मेन बाजार होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। शाखाध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि संगठन लंबे समय से दस सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन परियोजना प्रशासन मांगों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने परियोजना में नियोजित सभी संविदा श्रमिकों को नियोजन कार्ड अनिवार्य रूप से दिए जाने, परियोजना के नियमित कार्यों को संविदा के श्रमिकों से कराना बंद करते हुए स्थायी कार्यो में लंबे समय से नियोजित संविदा श्रमिकों के स्थीयकरण करने की मांग की। संविदा श्रमिकों की आवासीय समस्या हल करने के लिए स्पष्ट पारदर्शी नीति बनाने, परियोजना चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्थायी पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति किये जाने,  छठवें वेतन आयोग के सभी शेष एरियरों का भुगतान जल्द किये जाने को गंभीरता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि उनकी दस सूत्री मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर अवधेश सेठ, मदन गोपाल सिंह, गोवर्धन सिंह, गौतम प्रसाद, दिनेश यादव, सौरभ  सिंह, सोबरन लाल, एसबी शुक्ला, जय सिंह, विजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed