फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Performed by the villagers for wages

मजदूरी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 01 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Performed by the villagers for wages
ब्लाक के घघरी गांव में वर्ष 2011-12 में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों की करीब चार लाख रुपये मजदूरी का अब तक भुगतान नहीं किया गया। इससे क्षुब्ध मजदूरों ने रविवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



युवक मंगल दल के जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में रविवार को ग्रामीण गांव के पंचायत भवन के पास इकट्ठा हुए। यहां ग्रामीणों ने पहले बैठक कर वर्ष 2011-12 में बने सड़क की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी जताई और फिर बकाए मजदूरी के भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग से तीन किमी सड़क और पटरी का निर्माण कराया गया था। ठेकेदार ने यहां के मजदूरों से कार्य कराया लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास ही प्रदर्शन किया और सकरने वालों में सुरेश गुप्ता, रामगरीब, विश्वनाथ, नान्हू बिहारी, सोनमती, बसंती, फूलकूंवर, धनराज, कुसुमदेवी, सीता कुमारी, बहादुर, रामप्रसाद, सूरजलाल, दयाशंकर मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed