फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People who take vows given to women setting sun arghya

व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 17 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 17 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
People who take vows given to women setting sun arghya
सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसको लेकर छठ घाटों पर सुरक्षा से लेकर रोशनी, पेयजल आदि के मुकम्मल इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


घाटों पर वेदी पहले ही बनाई जा चुकी थी। जिले भर में विभिन्न जगहों पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। रात भर छठ माता के गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। देवी, देवताओं के उद्घोष से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। बुधवार को श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारन करेंगे।
विज्ञापन


सूर्योपासना के चार दिनी महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने गुण से बनी खीर भगवान भास्कर को अर्पण किया और श्रद्धालुओं ने खीर ग्रहण कर (खरना) की परंपरा निभाने के साथ ही 36 घंटे का कठिन व्रत की शुरूआत की। मंगलवार की शाम अस्त होते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य देकर पूरी रात सूर्यदेव और छठ माता की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सूर्य के उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर ठेकुआ, फल, ईख, नारियल, सेवन, केला आदि प्रसाद का वितरण कर पर्व का समापन करेंगी। सूर्योपासना के महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।

राबर्ट्सगंज में स्थित रामसरोवर, बसुहा तालाब, बढ़ौली तालाब, मेहुड़ी नहर, बरकरा तालाब, जैत तालाब, कैथी तालाब, मानपुर तालाब पर रात भर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

छठ माता के गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। भक्ति गीतों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया था। जिन घाटों पर श्रद्धालु की अत्याधिक भीड़ रही वहां सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार वर्दी और सादे पोशाक में महिला और पुरुष फोर्स की तैनात रही।

क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद, शहर कोतवाल अबरार अहमद, कस्बा चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव अलग-अलग फोर्स के साथ क्षेत्र में पूजा स्थलों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील करते रहे।


ओबरा, दुद्धी, अमवार, खलियारी,  चोपन, बभनी, म्योरपुर,  घोरावल शाहगंज, कोन, सलखन, रामगढ़, केकराही, करमा, मधुपुर, महुली आदि क्षेत्रों में भी डाला छठ पर मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed