फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People were divided on the topic of friendship between Shri Krishna and Sudama.

Sonebhadra News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता के प्रसंग पर लोग हुए विभाेर

Sun, 17 Mar 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
People were divided on the topic of friendship between Shri Krishna and Sudama.
घोरावल। नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं श्रीभागवतकथा के विश्राम दिवस पर शनिवार शाम प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अयोध्या से आए पं. विमल महाराज ने श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता, सुदामा चरित्र की कथा का मार्मिक ढंग से वर्णन किया।
विज्ञापन

पं. विमल महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज का सर्वश्रेष्ठ पथ प्रदर्शक होता है। ब्राह्मण का सबसे बड़ा कर्तव्य है धर्म और समाज की रक्षा। इसके लिए ब्राह्मण शास्त्र के साथ आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र भी धारण करता है। ब्राह्मण को धर्म, समाज और आध्यात्म के प्रति समर्पित होना चाहिए। दया, करुणा, सेवा, परोपकार, दान, शिक्षा, यज्ञ को आत्मसात कर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए। आज समाज में बहुत से ब्राह्मण विभिन्न व्यसनों एवं दुर्गुणों के कारण पतन की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र सुदामा ने ब्राह्मण समाज के सामने सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी अनन्य भक्ति से प्रभु उनके वश में हो गए। ब्रह्मज्ञानी सुदामा ने प्रभु से कभी कुछ नहीं मांगा, उन्होंने कभी लोभ नहीं किया। बड़े-बड़े ज्ञानी और तपस्वी परमात्मा से मिलने के लिए व्यग्र होते हैं, लेकिन परमात्मा का दर्शन दुर्लभ होता है। शनिवार सुबह मुख्य यज्ञ आचार्य पं. शिवम शास्त्री ने यज्ञ कराया और श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, कन्हैया सेठ, अशोक कुमार कृष्ण कुमार उमर, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed