फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People troubled by the bursting of the ash pipeline staged a protest

Sonebhadra News: राख पाइपलाइन फटने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Mar 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
People troubled by the bursting of the ash pipeline staged a protest
विज्ञापन

ओबरा। रेणुकापर के चकाड़ी में रविवार को ग्रामीणों ने ग्राम सेवा समिति के बैनर तले ओबरा परियोजना प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने कहा कि ओबरा तापीय परियोजना से राख निस्तारण के लिए चकाड़ी ऐश डैम जाने वाली पाइपलाइन फटने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आए दिन पाइपलाइन फटती है। रहवासियों के घर में दूषित पानी घुस जाता है। खेतों में राखयुक्त पानी जाने से फसल नष्ट हो जाती है। कहा कि प्रदूषण की मार झेल रहे यहां के लोगों को ओबरा परियोजना प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल और सड़क की सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। राजकुमार यादव ने कहा कि 10 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में जलालुद्दीन, गुलाबचंद यादव, मोहम्मद हनीफ, राम सुबह, रफीक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed