फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People took oath to follow the Constitution

Sonebhadra News: संविधान के पालन की लोगों ने ली शपथ

Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
People took oath to follow the Constitution
सोनभद्र। संविधान दिवस रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों, सामजिक संगठनों और स्कूलाें में संविधान निर्माताओं को याद किया गया। लोगाें ने राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ ली।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागर में मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान का सम्मान और उसे अंगीकृत करने से संबंधित संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। मंडलायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर डीएम चंद्र विजय सिंह, सदर एसडीएम निखिल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत की अध्यक्षता में राबर्टसगंज दलित बस्ती में गोष्ठी की गई। अजीत रावत ने बताया कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने की अपील की। सभासद प्रतिनिधि डॉ. दिनेश भारती, मंडल अध्यक्ष भैया लाल चौधरी, बृजेश गौतम, मोहन भारती आदि उपस्थित रहे। इमलीपुर स्थित किराना व्यवसायी दीपक सिंह के आवास पर भी संविधान दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई। सलखन के रामलीला मैदान में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रविकांत, विनोद गौतम, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह गोंड, विजय, विक्रम ने संविधान के पालन की शपथ लिया। अनपरा नगर के तापीय परियोजना स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संविधान दिवस पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा, सभासद श्री प्रकाश, आकाश पाण्डेय, शिव प्रकाश बैसवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सपा ने बाबा साहब को किया याद
सोनभद्र। सपा कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अन्य सदस्यों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके याेगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने किया। रामनिहोर यादव ने कहा कि संविधान ने हर वर्ग को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। इस मौके पर डॉ. लोकपति पटेल, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर, सुरेश यादव, रमेश बागी, राजकुमार, अनिल प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed