Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People raised their voice, protested to make Dudhi a district

Sonbhadra : जनता ने उठाई आवाज, दुद्धी को जिला बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2024 07:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 07:27 PM IST
सार

दुद्धी को जिला बनाने के लिए जनता ने आवाज बुलंद की और प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी। इस दौरान कचहरी गेट के सामने आवाज उठाई गई और अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर समर्थन दिया।
 

विज्ञापन
People raised their voice, protested to make Dudhi a district
जिला गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। कचहरी गेट के सामने प्रदर्शन किया। नारे लगाए। समर्थन में अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कचहरी परिसर में जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन


गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ता प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह ने कहा कि दक्षिणांचल के विकास के लिए दुद्धी को जिला बनाना जरूरी है। आदिवासी बहुल यह क्षेत्र तीन राज्यों से लगता है। यहां से जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने से लोग वहां तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन


पूर्व के चुनावों में नेताओं ने जिला बनाने का वादा भी किया था, मगर उसे पूरा करने की पहल नहीं की जा रही। इससे क्षेत्रवासी आहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed