फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People living without allotment removed, housing sealed

कांशीराम आवास में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को खदेड़ा

Mon, 28 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
People living without allotment removed, housing sealed
चोपन में काशीराम शहरी गरीब आवास खाली करने पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को समझ - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ओबरा के नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ने चोपन के हाइडिल कालोनी और बैरियर के पास स्थित कांशीराम शहरी आवास मेें बिना आवंटन के रह रहे लोगों को निकाल कर आवासों को सील करा दिया। इससे नाराज महिलाओं ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद सोन नदी के जलधारा मेें महिलाओं ने खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने नियमानुसार आवास आवंटन कराने का आश्वासन देकर उन्हें बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शनिवार को फोर्स के साथ तहसीलदार, नग पंचायत के अधिकारी आवासों को खाली कराने के लिए गए थे लेकिन रहवासियों के अनुरोध पर दो दिन में आवास खाली करने की चेतावनी देकर अधिकारी वापस चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब दस बजे फोर्स के साथ नायब तहसीलदार और चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी हाइडिल कालोनी एवं बैरियर स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय परिसर पहुंचे। दोनों जगहों पर करीब 48 लोग अवैध ढंग से रहते मिले। अधिकारियों ने आवासों को खाली कराना शुरू किया तो रहने वाले विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया तो सभी शांत हो गए। आवास को खाली कराते वीडियोग्राफी भी कराई गई। आवास खाली कराए जाने से खफा कई महिलाएं वाराणसी-शक्तिनगरमार्ग को जाम कर आवास की मांग करने लगी। उनका कहना था कि कई सालों से रह रही है। नगर पंचायत प्रशासन ने नियमानुसार उनके नाम से आवंटन करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक उन लोगों को आवास नहीं मिला। उधर जाम की खबर पाते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर मुख्य मार्ग से हटा कर आवागमन बहाल कराया। इसके बाद महिलाओं द्वारा पुन: सोन नदी के जलधारा में खड़ा होकर प्रदर्शन किया जाने लगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ने कहा कि डीएम के आदेश पर कांशीराम शहरी आवासों में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है। आवास में रह रहे लोगों द्वारा प्रार्थना पत्र लेकर पात्रों का चयन करने के उपरांत आवास आवंटन कर दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डूडा राजेेश उपाध्याय, चोपन चौकी इंचार्ज अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed