फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People engrossed in the devotion of Shriram, tableaux

Sonebhadra News: श्रीराम की भक्ति में डूबे जन, झांकियों ने मोहा मन

Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
People engrossed in the devotion of Shriram, tableaux
सोनभद्र। रामनवमी पर जिले में बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवा झंडे और श्रीराम के जयकारों के गगनभेदी जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। ढोल, नगाड़े की धुन पर श्रीराम भक्त जमकर थिरके। इस दौरान युवाओं ने विविध तरह के करतब भी दिखाते हुए शौर्य का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के विजयगढ़ वाटिका स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा आरंभ हुई। धर्मशाला चौक से चंडी होटल, मेन चौक, बढ़ौली चौराहा, कचहरी होते हुए महिला थाने तक पहुंची शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की भव्य झांकी रथ पर आसीन रही। विभिन्न देवी-देवताओं का रुप धरे कलाकार शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में शामिल युवाओं की टोली हाथों में लाठी-डंडा और तलवार लिए अपने शौर्य को प्रदर्शित करते रहे। जगह-जगह भक्तों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। श्रीराम दरबार की आरती उतारी और सोहर भी गाया। विभिन्न संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर भक्तों को चाय, शर्बत, बिस्किट, पानी आदि उपलब्ध कराया। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में अखाड़ा परिषद के संरक्षक शिव शंकर गुप्ता, श्रवण, अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, जिला प्रचारक दीपक, नितिन, पूर्व चेयरमैन विजय जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, प्रकाश श्रीवास्तव, महेश अग्रहरि, भूपेंद्र हिमांशु सिंह, शुभम सिंह, मनोज, सुरेश अरविंद, धर्मराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, पिंटू गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजीत रावत, सुखदेव, रविंद्र आदि मौजूद रहे। कोन: क्षेत्र में चैत रामनवमी के मौके पर खरौधी, रामगढ़ रोरवा, कचनरवा, कुडवा, खेतकटवा, मिटिहिनिया समेत दर्जनों गांवों से श्री राम की मनमोहक झांकी के साथ सैत्र्कड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर के पास से ध्वज के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। श्रीराम के जयकारों के साथ खेतकटवा चौराहा, तेलगुडवा, कोन चौराहे से होते हुए जुलुस पुन: हनुमान मंदिर पहुंचा। शांति व्यवस्था के मद्देनजर दुकानें बंद रही। जुलूस मे दर्जनों गांवों एक से बढकर एक झांकी की निकाली गयी। बीजपुर: क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम जन्म उत्सव क्षेत्र धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के बेड़ियां हनुमान मंदिर, बकरिहवा, जरहा के अजीरेश्वर धाम पिंडारी, नेमना, डोडहर, एनटीपीसी आवासीय परिसर ,बीजपुर बाजार सहित क्षेत्र के समस्त मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों का रेला लगा रहा। बीजपुर बाजार के बेड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीराम नवमी का उत्सव मनाया गया। कथा वाचक राममोहन दास रामायणी ने बधाई भजन गाए। महिलाओं ने सोहर गाकर श्रद्धा से राम उत्सव मनाया। चुर्क: रामनवमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को चुर्क नगर पंचायत में भव्य शोभा यात्रा निकाली। पुराने शिव मंदिर से शुरू यात्रा विभिन्न इलाकों में पहुंची। यात्रा में श्रवण कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, ओम प्रकाश यादव, जयराम वर्मा, स्वदीप श्रीवास्तव, दीपचंद महतो, महेंद्र पांडेय, निर्मल मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
रामनवमी पर युद्ध कलाओं का किया प्रदर्शन
दुद्धी। रामनवमी पर स्थानीय नगर भगवा झंड से पटा रहा। युद्ध कलाओं के प्रदर्शन और मां काली, मां दुर्गा, श्रीरामलला की झांकी के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। जय बजरंग केंद्रीय अखाड़ा समिति के बैनर तले रामनगर, श्री पंचदेव मंदिर, मल्देवा, धनौरा, महुली सहित अन्य गांवों से कलाबाजों ने लाठी, डंडा, भाला, तलवार समेत अन्य प्राचीन युद्ध के अस्त्र शस्त्रों के करतब दिखाया। शोभायात्रा में सबसे आगे बाइक सवार युवा शक्ति के लोग हाथों में तलवार लिए आगे चल रहे थे। उसके पीछे दुर्गावाहिनी का रेला चल रहा था। रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य वीरांगना का रूप स्कूटी सवार दुर्गा वाहिनी में सैकड़ों किशोरियां सिर पर पगड़ी और भगवा वेश में आकर्षण की केंद्र रहीं। विभिन्न संस्थाओं और नगर के लोग शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करते रहे। शोभायात्रा का समापन संकट मोचन मंदिर चौक पर हुआ। जहां विभिन्न अखाड़ों से आये सैकड़ो कलाकारों ने युध्द कलाओं का प्रदर्शन किया। कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, रामलोचन तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू, संजू तिवारी, रामपाल जौहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महावीरी झंडा के साथ निकाला जुलूस
विंढमगंज। स्थानीय मां काली मंदिर परिसर से सैकड़ों महावीरी झंडा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ध्वनि विस्तारक यंत्र पर थिरकते कलाकारों ने मनमोहक झांकी व एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। महिलाएं भी हाथों में तलवार लेकर जुलूस में शामिल हुईं। रामनवमी सेवा समिति की ओर से लगभग 15 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति व जय भवानी क्लब ने 10 फीट ऊंचा हनुमान जी की प्रतिमा के साथ जय श्रीराम-जय हनुमान के जयघोष से पूरा नगर गूंज रहा था। जुलूस के मार्ग में तरह-तरह के व्यंजन व शरबत, पानी की भी व्यवस्था की गई थी। जुलूस भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचा। वहां देवी जागरण का रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार हलवाई, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, हर्षित चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, जितेंद्र शर्मा, उज्जवल केसरी, आदित्य कुमार, डीसी मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, संजय गुप्ता, राकेश केसरी, संजय शर्मा, छोटू जायसवाल, मिक्कू हलवाई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed