फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25,000 reward on the kingpin of a gang stealing oil from tankers and trucks.

Sonebhadra News: टैंकरों-ट्रकों से तेल उड़ाने वाले गिरोह के सरगना पर 25 हजार का इनाम

Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
25,000 reward on the kingpin of a gang stealing oil from tankers and trucks.
सोनभद्र। हाईवे पर खड़े टैंकरों-ट्रकों से डीजल निकालकर बेचने वाले गिरोह के सरगना सोनू जायसवाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

बताते चलें कि 15 सितंबर को बाड़ी डाला में डीजल निकालने के उपकरण एवं डीजल भरे गैलन के साथ एक पिकअप पकड़ा गया था।
वाहन संख्या से पुलिस ने वाहन स्वामी धर्मजीत गौतम से फोन पर बात की। उसने बताया कि गाड़ी को चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ गुरमुरा निवासी सोनू जायसवाल को एक साल के एग्रीमेंट पर दे रखी है। जांच के दौरान हासिल हुए मालूमात पर डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी ने चोपन थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। दावा किया कि सोनू पर हाईवे पर चलने वाले टैंकरों और अन्य वाहनों से तेल चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

उसकी आम शोहरत तेल कटिंग माफिया की है। पुलिस को देखकर पिकअप छोड़कर भाग जाना भी डीजल चोरी के संदेह की पुष्टि करता है। उसके वाहन से खाली ड्रम, तेल निकालने की पाइप और कुप्पी भी बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed