{"_id":"5eaaf3ec8ebc3e90ae67b31b","slug":"people-coming-from-chhattisgarh-prevented-from-entering-the-district-sonbhadra-news-vns522648140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से आ रहे लोगों को जिले में घुसने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से आ रहे लोगों को जिले में घुसने से रोका
People coming from Chhattisgarh prevented from entering the district
Link Copied
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ बार्डर पर बृहस्पतिवार को बभनी पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे करीब 15 लोगों को सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। छतीसगढ पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क कर लोगों को प्रवेश कराने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। विवश होकर सभी लोगों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को शर्तों के साथ उनके गृह जनपद भेजने की आदेश दे दिया है। आदेश के क्रम में यहां का प्रशासन 14 दिनों तक क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुके जो लोगों को उनके घर भेजने में जुट गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की पुलिस लोगों को अपने यहां लेने से इंकार कर रही है। उन्हीं के अंदाजा में बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस भी उनके यहां से आ रहे लोगों को आसनडीह बार्डर पर प्रवेश करने से रोक दिया। इस संबंध में बभनी थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र सिन्हा का कहना है कि छत्तीसगढ़ पुलिस सिर्फ मालवाहक वाहनों को ही आने-जाने दे रही है। उन्होंने बताया पड़ोसी राज्य से आ रहे लगभग 15 लोगों को बार्डर से ही वापस भेज दिया गया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है कि उनके बार्डर पर तैनात जवान लोगों को प्रवेश क्यों नही करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।