फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People beat up the driver and operator running away with the passenger's money

यात्री का रुपये लेकर भाग रहे चालक और परिचालक को लोगों ने पीटा

Mon, 22 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People beat up the driver and operator running away with the passenger's money
राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक के समीप रविवार को आटो का चालक और परिचालक एक यात्री के जेब से एक हजार रुपये लेकर भागने लगे। यात्री के शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से दोनों को मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को रामगढ़ की तरफ से सवारियों को लेकर एक आटो राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर पहुंची। आटो से सवारी उतरने लगी, उसी समय परिचालक ने एक यात्री के जेब से एक हजार रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर यात्री ने परिचालक से पूछताछ करने लगा तो चालक और परिचालक आटो में सवार होकर भागने लगे। हालांकि यात्री के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पीछा कर आटो सहित दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान कई लोगों ने चालक और परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed