फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Peepwar woman dies in road accident in Bhadohi

पीपरवार की महिला की भदोही में सड़क हादसे में मौत

Mon, 05 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Peepwar woman dies in road accident in Bhadohi
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पीपरवार गांव निवासी एक महिला की भदोही के औराई क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार को भोर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं हादसे में महिला के साथ जा रहे उसके दोनों पुत्र भी घायल हो गए। महिला अपने दो पुत्रों के साथ अपनी दवा कराने वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी। पीपरवार निवासी दिवाकर पाठक की पत्नी सुनयना पाठक (45) साल अपने पुत्रों के साथ वाराणसी में रहती थीं।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में वह कार से अपने पुत्रों शिवा पाठक (22) व वैभव पाठक (18) के साथ दवा कराने वाराणसी से प्रयागराज जा रही थीं। गाड़ी को शिवा चला रहा था। औराई कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर अचानक कार का अगला पहिया फट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुनयना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा व वैभव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और मृतका सुनयना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर हादसे की खबर घोरावल व पीपरवार पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही मृतका के पति दिवाकर पाठक परिजनों के साथ औराई के लिए रवाना हो गए। सोमवार अपराह्न पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को वाराणसी में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed