फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parties should cooperate in the revision of voter list

Sonebhadra News: मतदाता सूची के संशोधन में सहयोग करें दल

Thu, 20 Mar 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Parties should cooperate in the revision of voter list
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, इपिक, जेंडर रेशियो, बीएलए की नियुक्ति और शिकायत निस्तारण के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल मतदाता सूची के संशोधन में सहयोग करें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे जल्द बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलए की नियुक्ति से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, गड़बड़ियों को सुधारने और जेंडर रेशियो को संतुलित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि मतदाता सूची, इपिक कार्ड, जेंडर रेशियो, मतदेय स्थलों या किसी अन्य निर्वाचन संबंधी मुद्दे पर कोई समस्या हो तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। सभी शिकायतों की जांच कर समाधान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची सुधार अभियान में सभी दलों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्वाचन संबंधी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार समय पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के जिलामंत्री सुनील सिंह, सपा के अनिल प्रधान, अपना दल के जिला मीडिया सचिव महेंद्र सिंह पटेल, बसपा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री नंदलाल आर्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed