फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat Chunav: Examination centers will not be counting place

पंचायत चुनाव: परीक्षा केंद्रों को नहीं बनाया जाएगा गणना स्थल

Thu, 25 Feb 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Chunav: Examination centers will not be counting place
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केेेंद्रों में मतगणना स्थल नहीं बनाने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है। इसी क्रम में मतदान केंद्र बनाने समेत अन्य तैयारियां की जा रही हैं। जिले में पंचायत चुनाव के लिए अब तक 840 मतदान केंद्र और 2111 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें घोरावल ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायतों मेें 295 मतदेय स्थल, राबर्ट्सगंज के 113 ग्राम पंचायतों में 328 बूथ, करमा के 63 ग्राम पंचायतों में 224 बूथ, नगवां के 48 ग्राम पंचायतों में 110, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 153, चोपन के 36 ग्राम पंचायतों में 237, दुद्वी ब्लॉक के 58 ग्राम पंचायतों 217, कोन के 31 ग्राम पंचायतों मेें 172, बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में 132 और म्योरपुर ब्लॉक के 72 ग्राम पंचायतों में 333 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में 637 ग्राम पंचायतों में 11 लाख 85 हजार 534 महिला और पुरुष वोटर थे लेकिन इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 639 पहुंच गई है। क्योंकि आठ ग्राम पंचायतें नगर पंचायतों में शामिल हो चुकी है। इस बार होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से जारी किए गए मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के आकड़ों पर गौर करें तो वोटरों की संख्या 12 लाख 80 हजार 115 थी। इसमें घोरावल ब्लॉक में एक लाख 70 हजार 933 मतदाता, करमा ब्लॉक में एक लाख 30 हजार 889, राबर्ट्र्सगंज में एक लाख 91 हजार 103, चतरा में 88 हजार 525, नगवां में 64 हजार 488, चोपन में एक लाख 61 हजार 390, कोन में 82 हजार 868, बभनी में 79 हजार 207, दुद्धी में एक लाख 22 हजार 959 और म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र में एक लाख 87 हजार 826 मतदाता थे। अनंतिम प्रकाशन के बाद प्राप्त दावों व आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात हजार 898 वोटरों की संख्या बढ़ी और अब 12 लाख 88 हजार 93 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केेेंद्रों में मतगणना स्थल नहीं बनाने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थलों को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। त्रिस्तरीय चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।-योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed