फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Palia art found closed pond, carved raging CDO

पलिया कला में बंद मिला तालाब खोदाई, भड़के सीडीओ

Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Palia art found closed pond, carved raging CDO
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को सदर ब्लॉक के पलिया कला गांव में मनरेगा से निर्मित हो रहे तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब खोदाई का कार्य बंद पाये जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्य चलने की फर्जी सूचना देने पर वहां तैनात रोजगार सेवक को तत्काल बर्खास्त करने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह को दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के समय कोई भी श्रमिक कार्य करते हुए नहीं पाया गया। रोजगार सेवक ने बताया कि इस तालाब पर तीन चार माह माह पहले 10 दिन कार्य हुआ था जो बाद में श्रमिकों को मजदूरी न मिलने के कारण बंद हो गया। तालाब के निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से नहीं सिद्ध हो पाया कि इसमें पूर्व में कोई कार्य हुआ है। इस पर सीडीओ ने गलत सूचना देने पर एपीओ का मानदेय रोक दिया। साथ ही चेताया कि तब तक मानदेय नहीं मिलेगा जब तक कि अभियान के दौरान चिह्नित सभी तालाबों पर कार्य चलते हुए की फोटो नहीं प्राप्त होगी। रोजगार सेवक के गलत बयानबाजी और फर्जी भुगतान के लिये उसकी संविदा समाप्त करने का निर्देश सीडीओ ने दिया। सीडीओ ने जिले के सभी एपीओ और रोजगार सेवकों को चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान चिह्नित सभी तालाबों पर कार्य प्रारंभ हो जाए। विकास खंडों में तालाबों पर चल रहे कार्यों की प्रतिदिन सूचना दी जाए। सीडीओ ने कहा कि वे प्रतिदिन किसी भी विकासखंड की दो-तीन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण करेंगे। सभी खंड विकास अधिकारी स्वयं भी प्रतिदिन के कार्यों का अनुश्रवण करें और शिथिल व लापरवाह कर्मियों के बारे में कार्रवाई के लिए अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed