फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy procurement will now start on committees

समितियों पर अब शुरू होगी धान खरीद

Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will now start on committees
धान खरीद में बाधा बन रहा सहकारी समितियों के कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर है। शासन स्तर पर वार्ता के बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी है। सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार से समितियों पर खरीद आरंभ हो सकती है। वार्ता के सकारात्मक परिणाम के बाद अब विभाग भी धान खरीद को रफ्तार देने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू है। कुल 57 केंद्रों में से 40 सहकारी समितियों पर हैं। विभिन्न मांगों को लेकर पहले दिन से ही समितियों के सचिव और कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से धान खरीद की प्रक्रिया बुरी तरह बाधित रही है। आलम यह है कि 12 दिनों बाद भी 50 किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका है। समितियों पर ताला बंद रहने से किसान उपज बेचने के लिए भटक रहे हैं। समितियों के कर्मचारियों की शुक्रवार को शासन स्तर पर वार्ता हुई। इसमें सकारात्मक परिणाम निकले हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता सकारात्मक रही है। हड़ताल समाप्ति पर शनिवार को निर्णय लिया जाएगा। धान खरीद की तैयारी पहले ही समितियों पर पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed