फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Over 450 challans issued in 54 days, yet heavy vehicles without number plates continue to ply

Sonebhadra News: 54 दिन में 450 से अधिक चालान, फिर भी चल रहे बिना नंबर वाले भारी वाहन

Mon, 23 Feb 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Over 450 challans issued in 54 days, yet heavy vehicles without number plates continue to ply
सोनभद्र। सोनांचल में बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड भारी वाहनों का संचालन नहीं थम रहा। पिछले 54 दिनों में 450 से अधिक वाहनों पर चालान की कार्रवाई होने के बावजूद सड़कों पर बेखौफ बिना नंबर के ट्रक और हाईवा दौड़ रहे हैं। बिना नंबर दौड़ रहे वाहनों की वजह से घटनाएं भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग, खलियारी मार्ग और घोरावल क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर बिना नंबर के भारी वाहन खनिज लादकर फर्राटा भर रहे हैं। शाम ढलने के बाद भारी वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इन वाहनों से गिट्टी, बालू, कोयला और अन्य खनिज का ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। जिले से निकल रहे खनिज की पूर्वांचल के कई जिलों में आपूर्ति हो रही है। प्रशासन की ओर से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक के आदेश हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर आदेशों की अनदेखी साफ दिखा रही है। ओवरलोड तो दूर, बिना नंबर प्लेट के वाहन भी खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर गिट्टी लदा बिना नंबर का हाईवा जाते हुए देखा गया। नगर के उरमौरा चढ़ाई पर भी अक्सर बिना नंबर के भारी वाहन खड़े रहते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पुलिस बिना हेलमेट या बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन बिना नंबर के भारी वाहन कार्रवाई से दूर रहते हैं। लोडिंग प्वाइंट से निकलकर ये वाहन कई थाना क्षेत्रों और खनिज बैरियर पार करते हुए जिला मुख्यालय से गुजरकर गंतव्य तक पहुंच जाते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं उप संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से अभियान चलाकर ओवरलोड़ और बिना नंबर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। टीम दिन और रात में अभियान चलाकर बिना नंबर एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जनवरी से अब तक 450 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।-राजेश्वर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed