फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outrage over poor power supply of gurmu feeder

गुर्मु फीडर की बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर आक्रोश

Tue, 18 Aug 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Outrage over poor power supply of gurmu feeder
सलखन। राजा बलदेव दास बिड़ला इंटर कालेज के मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गुर्मा फीडर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें क्षेत्र की बदहाल आपूर्ति को लेकर असंतोष जताया। उपभोक्ताओं ने चेताया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस फीडर के नागरिकों ने सोमवार को भी बिजली की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को भी दर्जनों गांवों के किसानों व बिजली उपभोक्ताओं ने सुनवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की। लोगों का कहना है कि गांवों में 16-18 घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं गुर्मा फीडर में महज चार से छह घंटे ही बिजली मिल रही। इस क्षेत्र के लिए कम से कम 18-20 घंटे की बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए। संचालन सीपीआई के जिला सचिव आरके शर्मा ने किया। बैठक में चंद्रमणि पटेल, मंगल मौर्या, मुराहू मौर्या, नरेंद्र कुमार दीक्षित, श्रीकांत कुशवाहा, नरसिंह कुशवाहा, संतोष चौधरी, पंकज कुमार, सुरेशचंद्र यादव, अशोक मौर्या, कमलेश मौर्या, बीएन जायसवाल, पवन अग्रवाल, रामपति विश्वकर्मा, आशुतोष गुप्ता, जय प्रकाश, रामनाथ, श्रीनाथ कुशवाहा, मुन्ना राम, संजय रावत, दया शंकर निषाद व अमरनाथ सूर्य, राकेश देव पांडेय, अमरनाथ सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, रविंद्र कुमार, प्रेमचंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed