फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Orchestra operator injured due to gun shooting in sonbhadra

यूपी: गोली लगने से ऑर्केस्ट्रा संचालक घायल, भगदड़ के बीच मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 18 Jan 2021 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Jan 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Orchestra operator injured due to gun shooting in sonbhadra
Demo pic

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ऑर्केस्ट्रा में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। गोली की घटना से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लोगों ने युवक को अस्पताल भेज दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव में सोमवार की सुबह ऑर्केस्ट्रा में गोली चलने से मनोज शर्मा(23) घयाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव के ही युवक के घर में रविवार को आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम मे ऑर्केस्ट्रा हो रहा था। सोमवार की भोर में नर्तकी नृत्य कर रही थी। उसी वक्त किसी ने फायरिंग कर दी और गोली ऑर्केस्ट्रा संचालक मनोज के पैर में लग गईं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ कोतवाल अन्जनी कुमार राय, दारोगा अशोक यादव मौके पर पहुंच गए और तत्काल घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

सीएमएस डॉ पीबी गौतम कहा कि गोली लगने से घायल मनोज को रेफर कर दिया गया है। उधर कोतवाल का कहना है कि घायल के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोली कैसे चली फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed