फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only seven sacks of DDT are bad in matching the stock

स्टॉक के मिलान में सिर्फ सात बोरी डीडीटी ही खराब

Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Only seven sacks of DDT are bad in matching the stock
सदर विकास खंड के परासी गांव में स्थित न्यू पीएचसी में उपयोग किए बिना ही डीडीटी की वैधता तिथि खत्म होने के मामले में शुक्रवार को जांच हुई। नायब तहसीलदार रवि प्रजापति की मौजूदगी में डीडीटी की बोरियों से भरे सील कमरे को खोला गया। जांच के दौरान पता चला कि 6-7 बोरियों की ही वैधता तिथि खत्म थी। शेष के उपयोग का समय 2023 है। एसडीएम के माध्यम से जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले डीएम को शिकायत मिली थी कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से मच्छररोधी दवाएं उपयोग से पहले ही खराब हो गईं। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी में भारी मात्रा में ऐसी डीडीटी रखी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सदर एसडीएम कृपाशंकर पांडेय को जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार बृजेश वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर डीडीटी की जांच के लिए संबंधितों को स्टाक रजिस्टर के साथ बुलाया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तहसीलदार ने डीडीटी से भरे कमरे को सील कर दिया। शुक्रवार की दोपहर बाद नायब तहसीलदार ने सील कमरे को खुलवाकर स्टाक की जांच की। नायब तहसीलदार ने बताया कि कमरे में करीब 560 बोरी डीडीटी मिली है, जिसमें 6-7 बोरियों की ही डीडीटी खराब है। शेष डीडीटी की बोरियों को अप्रैल माह में रखा गया है, जिसकी वैधता तिथि 2023 अंकित है। कहा कि शीघ्र जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जांच के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed