{"_id":"675a800e1176f3a04b07a4ce","slug":"only-21-percent-family-id-could-be-made-now-officers-will-go-to-villages-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-121547-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 21 प्रतिशत ही बन सकी फैमिली आईडी, अब गांवों में जाएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 21 प्रतिशत ही बन सकी फैमिली आईडी, अब गांवों में जाएंगे अफसर
विज्ञापन
फैमिली आईडी बनाने में प्रदेश में अव्वल रह चुके सोनभद्र में इसकी रफ्तार फिर से धीमी पड़ गई है। बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक के बाद सीडीओ ने सभी ब्लॉक एवं निकायों के अधिकारियों को फैमिली आईडी बनवाने और इसकी प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है।
जिले में अभी तक 21 प्रतिशत ही फैमिली आईडी बन पाई है। शासन की तरफ से हर परिवार के लिए फैमिली आईडी बनाना जरूरी कर दिया गया है। जनपद सोनभद्र में 33873 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
अब तक 21 प्रतिशत परिवारों की फैमिली आईडी बनाई गई है। शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों सीडीओ की समीक्षा में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति धीमी रहने पर सीडीओ ने सभी बीडीओ और निकायों के ईओ पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हर ब्लॉक के दस-दस गांवों में अधिकारियों को भेजकर ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनका राशन कार्ड भी नहीं बना है। ऐसे लोगों की फैमिली आईडी बनवाई जा रही है।
इसके साथ ही सहज जन सेवा संचालकों को फैमिली आईडी बनाने के लिए गांवों में कैंप लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसका असर धीरे-धीरे दिखने भी लगा है।
खुद भी बना सकते हैं फैमिली आईडी
जिले के रहने वाले ऐसे परिवार जिन्हें अभी किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे फैमिली आईडी बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा ने बताया कि खुद से भी लोग फैमिली आईडी बना सकते हैं। फैमिली आईडी यूपी वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति फैमिली आईडी के लिए आवेदन कर सकता है। यदि उसका पहले से राशन कार्ड बना है या फिर राशन कार्ड में नाम है तो उसका पहले से आईडी बना हुआ प्रदर्शित भी होगा।