फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One person dies due to falling of mud wall

मिट्टी की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 15 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
One person dies due to falling of mud wall
घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र के मगरदहा गांव में बृहस्पतिवार को मिट्टी की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मगरदहा गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति (57) को शाम सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके परिजनों द्वारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रामनिवास ने बताया कि उसके पिता बृहस्पतिवार की शाम के समय स्नान कर रहे थे। जहां स्नान कर रहे थे वहीं मिट्टी की दीवार थी। उसी दौरान मिट्टी की दीवार उनके ऊपर भरभरा कर गिर पड़ी। घर के लोग उनकी ओर दौड़े और मिट्टी को हटाकर उन्हें बाहर निकाले। निजी साधन की व्यवस्था कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed