फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One person died in suspicious circumstances

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
One person died in suspicious circumstances
विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात बरात से लौटने के बाद वह सोया और फिर सुबह बिस्तर पर मृत मिला। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक फुलवार निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव (52) मंगलवार की रात दुद्धी स्थित एक होटल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर में सो गए थे। बुधवार की सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिवार के लोग उन्हें जगाने के लिए कमरे की तरफ गए, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में कमरे को तोड़कर देखा तो वहां बिस्तर पर शव पड़ा था। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी संगीता श्रीवास्तव एवं बच्चों के साथ शक्तिनगर में रहते थे। मृतक की एक बेटी सहित दो बेटे हैं। मृतक अनिल कुमार पिछले एक हफ्ते से पैतृक गांव फुलवार में रहकर मकान बनवा रहे थे। वहीं पत्नी एवं बच्चे शक्तिनगर में थे। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed