फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the spot disposal of 30 out of 114 applications

थाना समाधान दिवस में 80 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

Sat, 28 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the spot disposal of 30 out of 114 applications
सोनभद्र। मई माह के चौथे शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चोपन थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के सभी थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 114 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 30 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष मामले समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया।
विज्ञापन

चोपन थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम चंद्र विजय सिंह व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष कुल सात प्रार्थना पत्र आए। अफसरों ने मौजूद लेखपालों को अतिक्रमण संबंधी समस्याओं को तत्परता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि थाना समाधान दिवस का आशय दोनों पक्षों को बुलाकर व जरूरत के मुताबिक पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर आपसी विवाद को सुलझाते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। डीएम ने समाधान दिवस के रजिस्टर को देखा। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्र भी मौजूद रहे। सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 23 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से सिर्फ एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां एसडीएम सदर राजेश सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी ने फरियाद सुनी। घोरावल कोतवाली में आए 13 मामले में से तीन, करमा थाना में सभी छह, रामपुर बरकोनिया में आए एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

थाना कोन थाने में 10 प्रार्थना पत्रों में से तीन, अनपरा पर प्राप्त दो प्रार्थना पत्रों में से एक का, थाना पिपरी पर दो प्रार्थना पत्रों में से एक का, थाना दुद्धी पर चार में से एक का, विण्ढमगंज पर नौ में से चार का, थाना बभनी पर नौ में से दो का, थाना म्योरपुर पर प्राप्त चार में से दो का, थाना जुगैल पर प्राप्त तीन में से दो का, थाना बीजपुर पर प्राप्त तीन में से एक का, तथा थाना रायपुर पर प्राप्त नौ में से दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाना शाहगंज पर एक, थाना ओबरा पर एक, थाना पन्नूगंज पर छह, थाना मांची पर एक प्रार्थना पत्र आया। हाथीनाला और शक्तिनगर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आया। इस प्रकार से जिले के सभी थानों में प्राप्त 114 प्रार्थनापत्रों में से कुल 30 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed