{"_id":"64da5b7802799d6cbf05ff44","slug":"on-the-spot-disposal-of-14-applications-received-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2271-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निकायों में आए 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निकायों में आए 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित किया गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में दो मामले आए। नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में दो, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में एक 1, नगर पंचायत रेणुकूट में एक, नगर पंचायत दुद्धी में एक, डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में दो मामले आए।वहीं नगर पंचायत पिपरी में एक भी मामले नहीं आए। सभी निकायों में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से शिकायतें रही।
सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है।