{"_id":"616d7adac166467da651cf32","slug":"old-man-killed-by-shovel-while-sleeping-dead-body-found-on-cot-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सोते समय वृद्ध की फावड़े से वार कर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिली लाश, सिर पर जख्मों के गहरे निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सोते समय वृद्ध की फावड़े से वार कर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिली लाश, सिर पर जख्मों के गहरे निशान
Mon, 18 Oct 2021 07:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:18 PM IST
सार
चारपाई पर वृद्ध की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। फावड़े से सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। वारदात को अंजाम रात में दिया गया था। परिजनों को कई घंटे बाद घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार की रात सोते समय वृद्ध की हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर लहूलुहान हाल में पाया गया। सिर पर फावड़े से प्रहार के गहरे जख्म थे। परिवार के लोगों को दोपहर बाद घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है, फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के सुकरौन टोला निवासी रामदेव(70) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर में अकेले सो रहे थे। पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि चारों बेटे कुछ दूरी पर अलग-अलग मकान में रहते हैं। सुबह काफी देर तक रामदेव के घर के न पहुंचने पर बड़ी बहू नाश्ता लेकर उनके घर पहुंची तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का काशी आगमन: कांग्रेस नेता अजय राय बोले- फसल काटकर राजनीतिक रैली करना शर्मनाक, देश को अनाज चाहिए, मुआवजा नहीं
विज्ञापन
बहू ने बिखरा देखा खून
चारपाई पर रामदेव मृत हाल में पड़े थे। चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। बहू ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने पति शंकर को दी। शंकर उस वक्त पास के ही खैराडीह गांव में बढ़ई का काम कर रहा था। सूचना पाकर वह घर पहुंचा तो पड़ोस के अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos
रामदेव के सिर पर फावड़े से प्रहार के गहरे जख्म मिले हैं। प्रभारी एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की विविध पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा।