{"_id":"5cea5525bdec2207587619ba","slug":"old-man-died-to-charging-phone-blast-on-chest-in-saonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्ज करते समय ना करें ये काम, सोनभद्र में बुजुर्ग की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्ज करते समय ना करें ये काम, सोनभद्र में बुजुर्ग की हो गई मौत
Sun, 26 May 2019 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक बुजुर्ग को सीने पर मोबाइल रखकर सोना भारी पड़ गया। इससे बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ गई।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बीती रात रामजतन पटेल नाम के बुजुर्ग ने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सीने पर रख लिया और सो गए। इस दौरान रात में अचानक से मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इससे उनके सीने में छेद हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुबह उठने के लिए मोबाइल में अलार्म लगाया था, और अपने पास में रखकर सो गए। परिजनों का कहना है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि उनके सीने में छेद हो गया।
विज्ञापन