फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers started manure distribution by breaking the seal of the committee

समिति का सील तोड़वाकर अधिकारियों ने शुरू कराया खाद वितरण

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers started manure distribution by breaking the seal of the committee
महुली। दुद्धी विकास खंड में पिछले दिनों सील किए गए महुली स्थित दीर्घाकार सहकारी समिति को मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय एवं नायब तहसीलदार सूर्य बली मौर्या ने अपनी मौजूदगी में सील तोड़वाकर उर्वरक का वितरण शुरू कराया। जिला कृषि अधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित यूरिया का 266.50 रुपये तथा डीएपी का 1150 रुपये मूल्य पर किसानों को खाद वितरण करने का निर्देश दिया। सहकारी समिति में रेट बोर्ड चस्पा नहीं किए जाने से अधिकारी ने संबंधित सचिव को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल दीवार पर उर्वरक का रेट,खाद वितरण का रोस्टर और स्टाक लिखे जाने का निर्देश जारी किया। अधिकारी ने कहा कि दीवार पर वाल पेंटिंग कराकर विभागीय अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी अंकित कराया जाना चाहिए जिससे किसानों को अपनी समस्या से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत करने में कोई परेशानी न हो सके। अधिकारियों ने मौके पर स्टाक रजिस्टर, ई पास मशीन और गोदाम में रखे उर्वरक की बोरियों का भौतिक सत्यापन किया जिसे सही पाया गया। जिला कृषि अधिकारी राय ने समिति के सचिव परमेश्वर यादव को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि किसानों को हर हाल में समय से खाद वितरण करें और किसी भी दशा में उर्वरक का निर्धारित रेट से अधिक मूल्य न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed