फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra youth missing from Nagpur, family worried

Sonebhadra News: ओबरा का युवक नागपुर से लापता, परिजन परेशान

Sun, 11 Jan 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Obra youth missing from Nagpur, family worried
कांशीराम आवास निवासी अनिल साहनी नागपुर से लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने कंपनी पर बेटे के गायब होने का आरोप लगाया है। अनिल करीब तीन महीने पहले काम करने नागपुर गए थे और एक जनवरी से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों के अनुसार अनिल ने एक जनवरी को पत्नी और पिता से बात की थी। इसके बाद 2 जनवरी से उनका मोबाइल फोन बंद है। परिजनों ने नागपुर स्थित कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि अनिल 31 दिसंबर तक ड्यूटी पर थे। एक जनवरी कंपनी नहीं पहुंचे। कंपनी ने परिजनों को एक फोटो और वीडियो दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि 2 जनवरी को किसी ने अनिल को स्टेशन पर छोड़ा था। हालांकि वीडियो में अनिल का चेहरा स्पष्ट नहीं था। इसके बाद, परिजनों ने नागपुर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है। परिजनों ने कंपनी पर ही संदेह जताया है। आरोप है कि अनिल के गायब होने में कंपनी के लोगों का हाथ है। पत्नी सुमन ने बताया कि पति 1 जनवरी से लापता हैं। सुमन ने कंपनी पर ही साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed