{"_id":"6526d6fcbdb679a24b0c8004","slug":"obra-c-workers-demonstrated-at-the-collectorate-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4510-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओबरा सी के श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओबरा सी के श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा सी इकाई में कार्यरत श्रमिकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। दो माह से बकाया मजदूरी भुगतान की मांग करने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। शीघ्र सभी लंबित भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में ज्ञापन भी डीएम कार्यालय में सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि वे दुसान कंपनी में शिवम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड फर्म के माध्यम से पिछले चार वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उनकी मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा। श्रमिकों ने पूर्व में आवाज उठाई थी, तब किसी तरह श्रमिकों का भुगतान किया गया पर। अब उन्हें चिह्नित कर कंपनी की तरफ से गेट पास ब्लैक लिस्ट कर काम से निकालने की साजिश की जा रही हैं। कहा कि यदि कंपनी श्रमिकों को निकालती है तो उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी।
मांग किया कि यदि श्रमिकों का फाइनल हिसाब किया जाता है, तब उन्हें सरकारी नियम के अनुसार बोनस, लीव, नोटिस पे सहित अन्य भुगतान भी दिया जाना चाहिए उनके गेट पास को ब्लैक लिस्ट न किया जाए। श्रमिकों ने मामले की जांच लेबर कमिश्नर से कराए जाने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में देवनारायण यादव, प्रभात कुमार, शमसुद्दीन ,जगलाल सिंह, निजामुद्दीन, श्रवण आदि शामिल रहे।