{"_id":"6224b5af0964be2218253ae1","slug":"ntpc-rihand-project-s-gate-broke-sloganeering-sonbhadra-news-vns641908868","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी रिहंद परियोजना के गेट का तोड़ा ताला, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी रिहंद परियोजना के गेट का तोड़ा ताला, की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर स्थित डोडहर गेट का रविवार की दोपहर समर्थकों के साथ सपा नेत्री रुखसाना ने हैमर से ताला तोड़ दिया। इसे लेकर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति रही। हालांकि बाद में एनटीपीसी प्रबंधन ने दोबारा गेट पर ताला लगा दिया।
कुछ वर्ष पहले एनटीपीसी परियोजना का डोडहर गेट पर प्रबंधन ने सुरक्षा लिहाज से ताला बंद कर दिया था। गेट खोलवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद दो पहिया वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई। ग्रामीण चार पहिया वाहन को भी इस गेट से अनुमति चाहते थे। उनका कहना था कि एनटीपीसी परियोजना परिसर में बैंक, स्कूल, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस आने जाने के लिए ग्रामीणों को 10 किमी का सफर तय करना पड़ता है। रविवार को सपा की विशेष आमंत्रित सदस्य रुखसाना बेगम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निजी सुरक्षा कर्मियों के सामने डोडहर पहुंचकर हैमर से ताले को तोड़ गेट खोल दिया। परियोजना परिसर की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
रुखसाना बेगम ने बताया कि भाजपा सरकार में क्षेत्रीय लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए गेट का ताला तोड़ दिया गया। केपी पाल, सद्दाम हुसैन, आदिल खां, नारायण सिंह, संजू दुबे, बीना दुबे, मीना देवी, सुनीता देवी, हजरत, वाजिद अली, रवि, छोटकी देवी, कमलेश दुबे, रामदयाल आदि मौजूद रहे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह का कहना है कि हमारे पास इस मामले शिकायत नहीं आई है। आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल ने बताया कि दोबारा एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से गेट पर ताला बंद किया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं, एनटीपीसी रिहंद की जनसंपर्क अधिकारी शिक्षा गुप्ता ने बताया कि एक पार्टी के लोगों ने ताला तोड़ा था। सूचना मिलने पर दोबारा गेट बंद कर दिया गया है।