फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NSC's OPD closed due to Corona

कोरोना के चलते एनएससी की ओपीडी बंद

Sat, 25 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
NSC's OPD closed due to Corona
कोरोना के चलते एनएससी की ओपीडी बंद
विज्ञापन

ओपीडी एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय में शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। एनसीएल के सबसे बड़े अस्पताल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) की ओपीडी कोरोना के चलते रविवार से बंद कर दी जाएगी। इसके स्थान पर सोमवार से एनसीएल मुख्यालय स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में मरीजों के उपचार की नई व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश के जयंत क्षेत्र में स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में एनसीएल की उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के सीमाचंल इलाके में स्थित कोयला खदानों के कर्मचारियों व अधिकारियों के उपचार के साथ क्षेत्रीय लोगों का उपचार किया जाता है।
नई व्यवस्था के तहत अब ओपीडी में इलाज की सुविधा प्राप्त करने के लिए संबंधितों को सोमवार से सिंगरौली स्थित एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय (सीएच) जाना होगा। नई व्यवस्था से संबंधित परिपत्रएनएससी के सीएमओ ने शुक्रवार शाम जारी कर स्थिति स्पष्ट किया है। परिपत्र में बताया गया है कि सीएच की ओपीडी में डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है। मरीजों की सुविधा के लिए एनएससी जयंत से सीएच सिंगरौली के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि एनएससी में मरीजों के भार को कम करने व सभी को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रबंधन ने कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि एनएससी में फिलहाल पंद्रह कोरोना पाजेटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसमें चार पीड़ित एनसीएल के बाहर के हैं।
विज्ञापन

इनसेट:
एनएससी में हो ओपीडी सुविधा
शक्तिनगर। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत से ओपीडी को केंद्रीय अस्पताल सिंगरौली में ले जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। पूर्व पार्षद संगीता देवी ने प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए कहा कि एनएससी जयंत में पर्याप्त जगह है इसमें व्यवस्था की कमी नहीं है। व्यवस्था को दुरुस्त कराते हुए और डॉक्टरों की उपलब्धता करा ओपीडी संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed