फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now petrol is just a jump away for a hundred rupees.

अब सौ रुपये में सिर्फ एक छलांग दूर पेट्रोल...

Fri, 16 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Now petrol is just a jump away for a hundred rupees.
सोनभद्र। डीजल-पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले 20 दिनों में पेट्रोल के दामों में चार से पांच रुपये तक की वृद्धि हुई है। बीस दिन पहले तक 94-95 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल शुक्रवार को 99.17 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। यही हाल डीजल का भी है। डीजल 90.37 रुपये प्रति लीटर तक बिका। ईंधन के दाम में वृद्धि का असर माल ढुलाई पर भी पड़ा है, जिसकी सीधी मार आम उपभोक्ताओं पर पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम पहले सरकार तय करती थी। अब बाजार के अनुसार इसमें नियमित रूप से उतार-चढ़ाव हो रहा है। आलम यह है कि पिछले कई दिनों से लगातार दाम में वृद्धि ही हो रही है। जून की शुरुआत में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम 92 रुपये प्रति लीटर तक थे। 25 जून तक पेट्रोल का दाम बढ़कर 95 रुपये प्रति लीटर हो गया। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर 99.17 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिका। मतलब एक से डेढ़ महीने में पेट्रोल के कीमत में प्रति लीटर छह से सात रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूरी बढ़ने के साथ सुदूर के इलाकों में दाम इससे भी ज्यादा रहा। पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि रेट के बारे में उन्हें बहुत जानकारी नहीं है। दाम बढ़ाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रो पदार्थों की कीमत पर सरकार का नियंत्रण न होने से आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बेतहासा वृद्धि के कारण आम जनमानस परेशान है। डीजल का दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है। इससे किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय घटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed