फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now MNREGA workers will get Rs 213 as wages

अब मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा 213 मजदूरी

Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now MNREGA workers will get Rs 213 as wages
मनरेगा श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें मिलने वाली मजदूरी की दर सरकार ने बढ़ा दी है। अब उन्हें रोजाना 213 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। पहले यह दर 204 रुपये था। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिले निर्देशों के बाद डीसी मनरेगा ने सभी बीडीओ, एडीओ पंचायतों को नए मजदूरी रेट का भुगतान कराने और इस बारे में श्रमिकों के बीच प्रचार प्रसार करने को भी कहा है।
विज्ञापन

सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) श्रमिकों की मजदूरी की राज्यवार दरें निर्धारित कर दी हैं। जिले में मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में चालू वित्तीय वर्ष में नौ रुपये की वृद्धि की गई है। मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब 213 रुपये मजदूरी मिलेगी। उन्हें अभी तक 204 रुपये मिलते थे। डीसी मनरेगा शेषनाथ चौहान ने कहा कि एक अप्रैल से नई दरें लागू हो गई हैं। इस संबंध में बीडीओ को पत्र भी लिखा गया है। सरकार की ओर से निर्धारित नई दरों के बारे में श्रमिकों को जागरूक भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed