फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now laddus will be distributed on having daughters, will get Rs 2000

अब बेटियों के होने पर बटेंगे लडडू और मिलेंगे दो हजार

Fri, 13 May 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Now laddus will be distributed on having daughters, will get Rs 2000
सोनभद्र में कन्या सुमंगला योजना के तहत अब बेटी होने पर दो हजार रुपया गरीब परिवार को दिया जाएगा। इतना ही नहीं पहले लड़का होने पर ही लड्डू बंटते थे पर अब बेटियां होने पर भी लड्डू बटेंगे। इसका प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। इसके लिए डीपीओ अजीत सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों के लिए पढ़ाई से लेकर शादी तक के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार ने कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी पैदा होने पर लड्डू बांटने के साथ ही मां को दो हजार रुपये देने की घोषणा की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। सरकार की ओर से बेटियों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनमें से एक कन्या सुमंगला योजना है। बेटी पैदा होने पर दो हजार रुपये देेेने के साथ ही लड्डू वितरित कर खुशी का इजहार किया जाएगा। इस योजना के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed