फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination papers will be filed at ten places in the district of Panchayat elections

पंचायत चुनाव के जिले में दस स्थानों पर दाखिल होंगे नामाकंन पत्र

Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers will be filed at ten places in the district of Panchayat elections
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी करने के बाद अब जिला प्रशासन नामांकन कराने की तैयारी में जुट गया है। जिले में दस स्थानों पर नामांकन स्थल बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अभिषेक सिंह ने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के नामांकन स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी आदि का समुचित इंतजाम करने का फरमान जारी किया है। नामांकन स्थलों के 200 मीटर की परिधि में आम आदमी के आने-जाने पर रोक रहेगी। सिर्फ प्रस्तावक के साथ ही उम्मीदवारों को नामांकन स्थल पर जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन

इस बार जिले में 629 ग्राम प्रधान, 7773 ग्राम पंचायत सदस्य, 31 जिला पंचायत सदस्य और 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुुनाव होना है। वर्ष 2015 के आरक्षण के आधार पर आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। आगामी प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले में दस जगहों पर नामाकंन करने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नामाकंन केंद्रों की साफ-सफाई, फागिंग कराने के साथ नामाकंन के लिए लेखन सामग्री, नामांकन पत्रों, प्रपत्रों, कंप्यूटर संयंत्रों, कंप्यूटर आपरेटर, इंटरनेट की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कुर्सी, मेज, प्रकाश, ध्वनि आदि का समुचित इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed